फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should fulfill the old pending demands of pensioners soon: Union

पेंशनरों की पुरानी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करे सरकार : संघ

Sun, 07 Aug 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the old pending demands of pensioners soon: Union
हिमआंचल पेंशनर्स संघ नादौन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक रविवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण मंदिर कांगू में हुई। इस दौरान खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा की ओर से बैठक के एजेंडे और खंड की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों की ओर से पेंशन संशोधन के संबंध में उपस्थित सदस्यों की टिप्पणियों व सुझावों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

खंड प्रधान ने उपस्थित सदस्यों को प्रदेशाध्यक्ष की ओर से छह अगस्त को शिमला में की गई संयुक्त प्रेस वार्ता की भी जानकारी दी गई। पेंशनरों ने इस बात की खुशी जाहिर की है कि पेंशनर्स के दोनों संगठन मांगों को सुलझाने का मिलकर प्रयास करेंगे। खंड प्रधान ने पेंशनरों को आश्वासन दिलाया कि जो पेंशनर चलने फिरने में असमर्थ हैं, वे निश्चिंत रहें और उनके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अगले महीने की बैठक वाले दिन जिला प्रधान की ओर से बनाए जाने का कार्यक्रम रखा जाएगा। वहीं, पदाधिकारियों के सुझाव पर हर माह सात तारीख को होने वाली खंड की बैठकें तकनीकी कारणों के चलते आगामी मास से हर माह के दूसरे बुधवार को करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सरकार से गुहार लगाई कि एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों के पेंशन संशोधन के मामलों का शीघ्र निपटारा, पेंशन व ग्रेच्युटी के संशोधन के मामलों का निपटारा कर इसकी प्रतियां पेंशनरों को उनके घर के पते पर भेजी जाएं। इसके अतिरिक्त पेंशनरों ने लीव इनकैशमेंट के मामलों पर सरकार से शीघ्र आदेश जारी करने का आग्रह किया गया। बैठक में प्रदेश मुख्य संगठन सचिव पुरुषोत्तम दास शर्मा, सोमराज कालिया, वरिष्ठ सदस्य देशराज शर्मा, सलाहकार अमरनाथ शर्मा, कुलवंत सिंह, जुल्फी राम वर्मा, कृष्ण कुमार, ओपी सुमन, उद्यम सिंह, बक्शी राम, करतार सिंह, जय पाल डोगरा, हंस राज सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed