फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should fulfill the demands of HP corporate sector retired employees: Committee

एचपी कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगें पूरी करे सरकार : कमेटी

Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचपी कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त समन्वय कमेटी की बैठक प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में रविवार को हमीरपुर में हुई। इसमें प्रदेश सरकार से कॉरपोरेट सेक्टर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से पेंशन विसंगति दूर करने की मांग की। कमेटी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि मांगों के संदर्भ में शीघ्र ही वार्ता के लिए समय दिया जाए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर सभी संगठनों से भी ये अपील की थी कि आंदोलन करने के बजाए जो भी संगठन शांतिपूर्ण ढंग से सरकार के पास अपनी बात रखेंगे, उनको सरकार जरूर हल करेगी।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान राजकुमार ने कहा कि कमेटी पिछले चार साल से भी ज्यादा समय से सरकार के पास विभिन्न माध्यमों से अपनी बात को शांतिपूर्ण ढंग से पहुंचा रही है, इसके बावजूद आजतक सरकार की तरफ से वार्ता के लिए समय नहीं दिया गया है। 1999 में जब हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल थे तो सरकार की तरफ से कॉरपोरेट सेक्टर के प्रतिनिधियों से हुए समझौते के अनुसार एक नोटिफिकेशन जारी की थी।
विज्ञापन

इसमें कहा था कि जो कर्मचारी दिसंबर 1999 तक रेगुलर हो गए थे, उन्हें अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह पेंशन सुविधा दी जाएगी और उस नोटिफिकेशन के तहत 2003 तक विभिन्न कॉरपोरेशन से सेवानिवृत्त हो चुके लगभग 1700 कर्मचारियों को यह पेंशन सुविधा अभी भी दी जा रही है। उस समय की गणना केअनुसार बाकी बचे लगभग 6730 कर्मचारी इस पेंशन सुविधा से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed