{"_id":"66685f0f8705493b4c0f9588","slug":"government-should-fix-the-deadline-for-releasing-arrears-of-revised-pay-scale-union-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-129422-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित वेतनमान का एरियर जारी करने की समय सीमा तय करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित वेतनमान का एरियर जारी करने की समय सीमा तय करे सरकार : संघ
Wed, 12 Jun 2024 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 12 Jun 2024 07:56 AM IST
विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ा में एक ही कमरे में चिकित्सक व फार्मासिस्ट। संवाद
हमीरपुर। प्रदेश बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हमीरपुर ने प्रदेश सरकार से संशोधित वेतनमान का एरियार जारी करने की समयसीमा निर्धारित करने की मांग की है। यह मांग हमीरपुर में हुई एसोसिएशन की बैठक में प्रमुखता से उठाई गई। एसोसिएशन ने कहा कि पेंशनरों को 01 जनवरी, 2016 से देय संशोधित वेतनमान, पेंशन का एरियर और लंबित 12 फीसदी डीए की किस्त अभी तक जारी नहीं हो सकी है।
जिलाध्यक्ष पूर्व मुख्य अभियंता ई. केके कपिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलीप सिंह ढटवालिया और प्रदेश उपाध्यक्ष सीएस चंदेल विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान पेंशनरों ने वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का एरियर, ग्रेटयूटी, लोन इनकैशमेंट, कम्यूटिड पेंशन, संशोधित पेंशन का एरियर जारी न करने पर रोष भी जताया।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आसरा शर्मा, उपाध्यक्ष ओपी चंदेल व देशराज शर्मा, महासचिव लाल चंद परमार, वित्त सचिव अशोक शर्मा, संयुक्त सचिव चंद्रसेन, संगठन सचिव अश्वनी कतना, आऊडीटर मुकेश मढिय़ा, नादौन इकाई प्रधान ओपी धीमान, सचिव चमेल सिंह बड़सर इकाई प्रथान सरवण शर्मा, सचिव सोमदत्त धीमान, हमीरपुर इकाई प्रधान केएल शर्मा, पूर्व मुख्य अभियंता केडी डोगरा, प्रीतम चंद, एसडी अग्निहोत्री, अजीत शर्मा, हरदीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।