{"_id":"66bf39984439997fbd0be493","slug":"government-should-ensure-safety-of-women-doctors-in-the-state-also-union-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-133670-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में भी महिला चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में भी महिला चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार : संघ
विज्ञापन
कोलकाता में महिला डाॅक्टर की हत्या की प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ ने की निंदा
कहा, प्रदेश में भी पूरे सप्ताह 24 घंटे सुविधाएं देने वाले स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा की व्यवस्था नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ और हमीरपुर कार्यकारिणी संघ के प्रधान डॉ. सुरेंद्र डोगरा और सचिव डॉ. वैंकटेश्वर सिंह रनौत ने कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की है कि कोलकाता में सुरक्षा को लेकर पुख्ता कदम उठाए जाएं।
हमीरपुर जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र ने कहा कि 17 अगस्त को पूरे देश और राज्य संघ के साथ पूरे दिन पेन डाउन का फैसला लिया गया है। आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं होंगी। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि महिला डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए आगे आएं और साथ दें। हिमाचल प्रदेश में भी पूरे सप्ताह 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा की कोई भी व्यवस्था नहीं है। इन संस्थानों में कड़ी सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए ताकि हिमाचल में ऐसी घटनाएं न हो सकें। इससे रात्रि सेवाएं दे रहीं महिला चिकित्सकों के मनोबल को भी बढ़ावा मिलेगा। इस संदर्भ में पहले भी संघ ने सरकार के साथ पत्राचार किया है लेकिन धरातल पर कोई भी ठोस कदम सामने नहीं आया है।