फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government school students of class 2 will get free coaching

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूल के जमा दो के विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

Tue, 02 Jan 2024 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के सरकारी स्कूलों में सत्र 2024-25 में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को जेईई, नीट की निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने में भी सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में भी सक्षम बनाया जा सके।
विज्ञापन



शैक्षणिक सत्र 2023-24 के बीच में भी जिला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को कोचिंग देने के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। नवंबर में दो सत्रों में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में जिलाभर से 650 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 100 विद्यार्थियों का चयन कोचिंग के लिए किया गया है। विद्यार्थियों को सप्ताह में अंतिम दो दिन शुक्रवार और शनिवार को कोचिंग प्रदान की जा रही है ताकि सत्र पूर्ण होने के बाद विद्यार्थी आसानी से जेईई, नीट की प्रवेश परीक्षा दे सकें। जेईई नीट कक्षाओं में विद्यार्थी दूर-दर से कोचिंग लेने पहुंच रहे हैं। प्रदेशभर में महज जिला हमीरपुर में ही प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए यह योजना शुरू की है। जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा कक्षाओं का निरीक्षण कर जांच कर रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से 100 विद्यार्थियों को जेईई, नीट की निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। जिला आईटी समन्वयक मनोहर ठाकुर कक्षाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed