फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government land occupied, complaint maid to the Chief Minister

सरकारी भूमि पर कर लिया कब्जा, मुख्यमंत्री से शिकायत

Fri, 29 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोरंज(हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की गई है। शिकायत इसी विभाग से सेवानिवृत्त पूर्व सीडीपीओ ने की है।
पूर्व सीडीपीओ जोगिंदर पाल शर्मा ने शिकायत में कहा कि साल 2012-2013 में उनके सीडीपीओ रहते हुए उपमंडल में करीब एक कनाल सरकारी भूमि निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम की गई थी। इस पर एक व्यक्ति ने अवैध निर्माण कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में शिकायत पहले राजस्व विभाग को भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

विभाग के नाम की गई इस भूमि पर आंगनबाड़ी भवन, महिला एवं बाल वृत्त परियोजना कार्यालय और स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के भंडारण तथा बिक्री केंद्र बनाने की योजना थी। मुख्यमंत्री को भेजे शिकायत पत्र के बाद अब निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर को पत्र लिख कर इस बारे प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीडीपीओ भोरंज जीतराम चौधरी ने कहा है कि उन्हें प्रस्ताव तैयार करने के आदेश मिले हैं। शीघ्र ही भवन का नक्शा बनवाकर प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। सीडीपीओ ने कहा कि संबंधित भूमि की निशानदेही के लिए आवेदन कर दिया है। जल्द ही इसकी निशानदेही ली जाएगी। तहसीलदार भोरंज मनकोटिया ने बताया कि अपनी भूमि को संभालना विभाग का काम है। अगर निशानदेही के लिए आवेदन किया गया है तो यह जल्द ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed