फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government is pushing the society towards destruction: Rakesh

समाज को बर्बादी की ओर धकेल रही सरकार : राकेश

Mon, 04 Aug 2025 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 04 Aug 2025 06:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य में लॉटरी प्रणाली को दोबारा शुरू करने के निर्णय की कड़ी निंदा की है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह फैसला समाज के लिए घातक है और यह उस सामाजिक बुराई की पुनः वापसी है, जिससे हिमाचल के लोगों ने वर्षों की लड़ाई के बाद मुक्ति पाई थी।
विज्ञापन

ठाकुर ने बताया कि विशेष रूप से एकल अंक लॉटरी के कारण कई परिवार बर्बाद हुए थे। इसके दुष्परिणामों को देखते हुए 17 अप्रैल 1996 को माननीय उच्च न्यायालय ने इस पर प्रतिबंध लगाया था। जनभावना का सम्मान करते हुए भाजपा सरकार ने 1999 में राज्य में लॉटरी गतिविधियों को पूरी तरह बंद कर दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2004 में इसे फिर से लागू करने की कोशिश की थी, लेकिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसके नकारात्मक असर को देखकर दोबारा प्रतिबंध लगाया। अब एक बार फिर कांग्रेस सरकार उसी दिशा में कदम बढ़ा रही है, जो समाज को आर्थिक और नैतिक रूप से नुकसान पहुंचाएगा। भाजपा ने यह स्पष्ट किया है कि वह लोगों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed