फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government is making major changes in the education system: Bittu

शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव कर रही प्रदेश सरकार : बिट्टू

Mon, 25 Dec 2023 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 25 Dec 2023 06:04 AM IST
विज्ञापन
Government is making major changes in the education system: Bittu
झगड़ियाणी स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार। -संव
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक व्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव कर रही है। शीघ्र ही इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन




इस दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि सरकारी स्कूलों में भी प्राइमरी कक्षाओं से ही अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई आरंभ की जाएगी। इससे बच्चों का प्राइमरी स्तर से ही बेस मजबूत होगा और वे उच्च कक्षाओं में विशेषकर गणित और साइंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में सोलर पैनल लगाने और चहारदिवारी के लिए धनराशि का प्रावधान करवाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन




उन्होंने सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कुश्ती में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली वंशिका शर्मा और राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले अरमान, कर्ण, मोनित, वेदांत और अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सुनील शर्मा ने स्कूल परिसर में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणौत ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की उपलब्धियों से अवगत करवाया। वहीं, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के सदस्यों के साथ ही कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed