{"_id":"68e2c6ddc00870ed7607d311","slug":"government-is-doing-injustice-to-pensioners-hukum-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-169026-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों के साथ अन्याय कर रही सरकार : हुकुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों के साथ अन्याय कर रही सरकार : हुकुम
Mon, 06 Oct 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संगठन हमीरपुर के पदाधिकारी बैठक करते हुए। स्रोत : संगठन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन हमीरपुर की बैठक रविवार को बस अड्डा हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान हुकुम चंद शर्मा ने की।
प्रधान हुकुम चंद और सचिव सुशील कुमार ने बताया कि अगस्त की पेंशन आधे पेंशनरों के खाते में डाली गई है। वहीं, कुछ पेंशनरों को पांच अक्तूबर तक की पेंशन नहीं मिली है। सरकार हिमाचल पथ परिवहन पेंशनरों के साथ अन्याय कर रही है। इसका संगठन विरोध करता है।
उन्होंने मांग की है कि पेंशनरों के सभी देय भत्ते जल्द दिए जाएं। वहीं, 2024 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वित्तीय लाभ तथा पेंशन दी जाए। 01-01-2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को नए वेतनमान का एरियर जल्द जारी किया जाए और चिकित्सा बिलों का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें पूरी न हुईं तो जेसीसी के बैनर तले 15 अक्तूबर को शिमला में विशाल धरना दिया जाएगा।