फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government buses remained packed on Rakhi festival

Hamirpur (Himachal) News: राखी पर्व पर खचाखच भरी रहीं सरकारी बसें

Tue, 20 Aug 2024 03:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Government buses remained packed on Rakhi festival
बस अड्डा हमीरपुर में राखी पर्व पर मुफ्त सरकारी बस का लाभ लेती महिलाएं। संवाद
बाजारों में रही रौनक, कपड़ों, गहनों, मिठाइयों की दुकानों पर जमकर खरीदारी
विज्ञापन


महिलाओं ने मुफ्त सरकारी बस सेवा का उठाया लाभ, ओवरलोड होकर गईं सरकारी बसें

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलेभर में राखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर बाजार में रौनक रही। राखी के पर्व पर बाजारों पर खूब खरीदारी हुई। कपड़ों, गहनों, मिठाइयों की दुकानों पर जमकर भीड़ लगी रही। सुबह महिलाओं ने बाजारों में खरीदारी की और दोपहर को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। वहीं, एचआरटीसी की बसों में मुफ्त बस सेवा का लाभ महिलाओं ने उठाया। सुबह-शाम तो सरकारी बसों में इतनी भीड़ थी कि खड़ा होने की भी जगह बसों में नहीं थी। ओवरलोड होकर सरकारी बसें बस अड्डा से निकल रहीं थीं। रक्षा बंधन के दिन बस अड्डा हमीरपुर में दिनभर भीड़ उमड़ी रही। वहीं, मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं ने घंटों तक इंतजार भी किया। महिलाओं सरोज, सीमा, शुंका देवी, निशा कुमारी, राजो व सिमरो आदि ने कहा कि आधे घंटा से चंबा शिमला बस का इंतजार कर रहे हैैं जो अभी तक नहीं आई है।

राखी पर्व पर बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और लंबी उम्र और सुख समृद्धि की प्रार्थना करती हैं। इसलिए यह इंतजार भी करेंगी। बस स्टैंड में आम दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ देखने को मिली। सरकारी बसाें में अधिकतर महिलाएं की नजर आईं। विभिन्न रूट पर निजी बसों के बजाय महिलाएं सरकारी बसों का घंटों इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed