{"_id":"688e5fcbdd683c737a049516","slug":"government-bus-breaks-down-at-nadaun-chowk-passengers-worried-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-162838-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन चौक पर खराब हुई सरकारी बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन चौक पर खराब हुई सरकारी बस, यात्री परेशान
Sun, 03 Aug 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
नादौन चौक पर खराब हुई एचआरटीसी बस। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : संवाद
सचित्र
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर से गलोड़ जा रही एचआरटीसी बस नादौन चौक के पास खराब हो गई। इस कारण यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। हालांकि एचआरटीसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्य बस की सुविधा यात्रियों को दी।
बस दोपहर को हमीरपुर से गलोड़ के लिए जा रही थी। अभी बस ने 500 मीटर ही सफर तय किया था कि बस में तकनीकी दिक्कत आ गई। इस कारण बस आगे नहीं बढ़ सकी। इससे सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालक भी इससे काफी परेशान हुए।
वहीं, चालक-परिचालक ने पहले अपने स्तर पर बस को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन जब बस ठीक नहीं हुई तो कार्यशाला से मैकेनिक को बुलाया गया और बस को ठीक किया गया। बस अड्डा हमीरपुर प्रभारी रामलाल ने बताया कि बस खराब हुई थी। उसे जल्द ही ठीक कर लिया गया है। यात्रियों को अन्य बस में गंतव्य की ओर भेजा गया।