फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   governer inspect work

राज्यपाल ने लिया जिले के विकास कार्यों का जायजा

Thu, 28 Nov 2019 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
governer inspect work
परिधि गृह हमीरपुर में अधिकारियों के साथ बैठक करते राज्यपाल। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने वीरवार को हमीरपुर के परिधि गृह में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने राज्यपाल को जिले में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राज्यपाल को उनके विभागों की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों के साथ उनकी चर्चा का उद्देश्य जिले में विभिन्न योजनाओं से जुड़े लक्ष्यों और अन्यों मुद्दों के बारे में जानकारी हासिल करना है। उन्होंने शिक्षा विभाग से फिट इंडिया कार्यक्रम और स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित जानकारी ली। जिले के सभी उपमंडलों में खेल मैदान सुविधा उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया। राज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजनाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सराहा और कहा कि जिले में संस्थागत वितरण दर इस वित्तीय वर्ष में 3398 में से 3390 है, जो अन्य जिलों की तुलना में अधिक है। उन्होंने जिले के सभी गांवों में सड़क सुविधा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इनका रख-रखाव निरंतर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed