{"_id":"674253f30a5cd663430cbce4","slug":"got-gold-medal-with-the-blessings-of-gurus-this-moment-is-unforgettable-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-141529-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गुरुओं के आशीर्वाद से मिले गोल्ड मेडल, यह पल अविस्मरणीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गुरुओं के आशीर्वाद से मिले गोल्ड मेडल, यह पल अविस्मरणीय
Sun, 24 Nov 2024 03:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में एमबीए विभाग से गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का शनिवार को आयोजित पांचवां दीक्षांत समारोह मेधावियों के लिए यादगार पल रहा। मेडल और उपाधि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से चमक रहे थे।
चेहरों से मेडल पाने की खुशी साफ झलक रही थी। राज्यपाल के हाथ से सम्मान प्राप्त करने पर सभी उत्साहित हैं। विद्यार्थियों ने दीक्षांत समारोह को अपने जीवन का अविस्मरणीय पल बताया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि राज्यपाल व अन्य अतिथियों के संबोधन से उन्हें जीवन में कुछ नया करने की प्रेरणा मिली है। छात्र-छात्राओं ने मेडल और उपाधि पाने का श्रेय कड़ी मेहनत को दिया। मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत बहुत ही जरूरी है। मेहनत का फल कैसा होता है, यह उनके चमकते चेहरों को देखकर सहज ही पता चल रहा है। किसी ने सफलता का श्रेय गुरुजनों को दिया तो किसी ने परिवार के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
बॉक्स
-आयुर्वेदा फार्मेसी में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले पोपू राम ने कहा कि स्वर्ण पदक पाकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं। यह पदक सहपाठियों, परिवारजनों व गुरुजनों को समर्पित है। उनके सहयोग से ही उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। जो अपने शिक्षकों से सीखा है, यह उसी का परिणाम है।
विज्ञापन
-बेचलर ऑफ वास्तुकला में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले शगुन ने कहा कि गोल्ड मेडल मिलना अविस्मरणीय है। इसका श्रेय विश्वविद्यालय, माता-पिता शिक्षकगण को जाता है। बहुत गर्व की अनुभूति हो रही है।
-पर्यटन विभाग से शिवम ने कहा कि यह किसी सपने का सच होने जैसा है। सफतला प्राप्त करने में परिवार की भी काफी मदद मिली है। इसलिए अपना पदक अपने परिवार को समर्पित करता हूं। आज का दिन यादगार है।
-योग स्टडी में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली नेहा ने कहा कि यह एक यादगार लम्हा है। वरिष्ठ और प्राध्यापकों का काफी मार्गदर्शन और सहयोग मिला है। यह एक सपने की तरह था, जो कि पूरा हुआ है।
-पर्यावरण विज्ञान में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली शारूल ने कहा कि नौकरी एक अलग चीज है और गोल्ड मेडल मिलना एक अलग चीज। राज्यपाल से सम्मानित होने से बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।
-एमटैक कंप्यूटर साइंस से डिंपल सेन ने कहा कि आज का दिन पूरी उम्र याद रहेगा। यह पल रोमांचित पल है। इसे महसूस करके बहुत आनंद आया।