{"_id":"5fac24858ebc3e9bd646f2a0","slug":"gopalpur-zoo-should-be-open-hamirpur-hp-news-sml3512642137","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 नवंबर से सैलानियों के लिए खुलेगा गोपालपुर चिड़ियाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 नवंबर से सैलानियों के लिए खुलेगा गोपालपुर चिड़ियाघर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। वन्यजीव क्षेत्र हमीरपुर के तहत बना गोपालपुर चिड़ियाघर 16 नवंबर को खुल जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए चिड़ियाघर में आने वाले वन्य जीव प्रेमियों और पर्यटकों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बिना मास्क किसी भी पर्यटक को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा और चिड़ियाघर को एक दिन छोड़कर सैनिटाइजर किया जाएगा। चिड़ियाघर खोलने के लिए वन्य जीव विभाग तैयारियां कर रहा है। कोरोना वायरस के खतरे को बढ़ते देख इसे लॉकडाउन के दौरान ही बंद कर दिया गया था ताकि, पशु पक्षियों को किसी प्रकार की हानि न हो।
चिड़ियाघर बंद होने से विभाग को लाखों का घाटा उठाना पड़ा। सारा साल प्रदेश भर से पर्यटक यहां घूमने आते हैं। वर्तमान समय में यहां पर भालू, हिरन, मोर, बारहसिंगा समेत 23 प्रजातियों के पशु-पक्षी मौजूद हैं। ये चिड़ियाघर साढ़े बारह हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है। अब विभाग ने चिड़ियाघर खोलने की तैयारी कर ली है। वहीं, वन्य जीव विभाग के डीएफओ राहुल एम रोहाने ने कहा कि चिड़ियाघर 16 नवंबर को खोला जाएगा। पर्यटकों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बिना मास्क के किसी भी पर्यटक को अंदर आने नहीं दिया जाएगा।