{"_id":"661bd091234fc95d93082f7a","slug":"goodness-will-come-in-life-only-by-knowing-god-chawla-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-125701-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर की पहचान से ही जीवन में अच्छाई आएगी : चावला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईश्वर की पहचान से ही जीवन में अच्छाई आएगी : चावला
विज्ञापन
संत समागम में ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर के अनुयायियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ (हमीरपुर)। संत निरंकारी मिशन की शाखा बिझड़ी में निरंकारी भक्तों की मौजूदगी में दिल्ली से आए मेंबर इंचार्ज एचएस चावला की अध्यक्षता में विशाल संत समागम का आयोजन किया गया। संत समागम में जिला बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर की समस्त ब्रांचों से हजारों अनुयायियों ने हिस्सा लिया। संत निरंकारी मंडल के मेंबर इंचार्ज एचएस चावला ने कहा कि सारा विश्व एक प्रभु की संतान है और ईश्वर की पहचान से ही जीवन में अच्छाई आ सकती है। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज आदिकाल से संत महात्माओं की ओर से दिए गए सनातन सत्य संदेश को ही जन-जन तक पहुंचा रही है। संत निरंकारी मिशन पिछले 96 वर्षों से विश्व के कोने-कोने में संत समागमों से प्रेम, भाईचारे, दीवार रहित संसार का पैगाम पहुंचा रहा है। इसके साथ-साथ निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं की ओर से अनेक प्रकार की सामाजिक गतिविधियों जैसे रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान में भी बढ़-चढ़ कर समय-समय पर योगदान दिया जा रहा है। निरंकारी मिशन को संयुक्त राष्ट्र संघ में भी स्थायी सलाहकार की सदस्यता प्राप्त है। लगभग 12 लाख यूनिट रक्तदान करके विश्व भर में रक्तदान में अग्रणी स्थान पर है। इसी कड़ी में आगामी 24 अप्रैल को हमीरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। यह जानकारी संत निरंकारी ब्रांच बिझड़ी की मुखिया निर्मला ठाकुर की ओर से दी गई है।