{"_id":"686978a4374428398102eece","slug":"girl-along-with-friend-mortgaged-fathers-car-both-positive-in-drug-test-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-160404-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: युवती ने दोस्त के साथ मिलकर गिरवी रखी \nपिता की कार, ड्रग टेस्ट में दोनों पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: युवती ने दोस्त के साथ मिलकर गिरवी रखी पिता की कार, ड्रग टेस्ट में दोनों पॉजिटिव
Sun, 06 Jul 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सदर थाना के तहत 28 जून को कार चोरी मामले में दर्ज केस में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में पिता ने अपनी बेटी पर कार चोरी के आरोप लगाए थे। इस मामले में आरोपी बेटी के दोस्त हमीरपुर निवासी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
दोनों ने मिलकर कार को होशियारपुर में गिरवी रख दिया था। दोनों ही ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि युवती कुछ दिन पहले गिरफ्तार की गई थी, जिसे अदालत से रिहा कर दिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में आरोपी युवती के पिता ने कहा था कि उनकी बेटी नशे की आदी है और बिना बताए उनकी कार लेकर घर से भाग गई है।
कुछ दिन बाद वह हमीरपुर लौटी तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पहले कार को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। वहीं, पुलिस ने जब युवती से सख्ती से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि उसने अपने दोस्त अक्षित के साथ मिलकर होशियारपुर में कार को गिरवी रख दिया है।
विज्ञापन
उसने बताया कि 90,000 में कार का सौदा हुआ था। मामले में नशे के लेनदेन की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में दोनों आरोपियों के पुलिस ने ड्रग टेस्ट करवाए। जांच में दोनों सिंथेटिक ड्रग के आदी पाए गए हैं। दोनों के खून के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं।
वहीं, आरोपी युवक को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी युवती के खिलाफ पहले से ही नादौन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।