फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ghadhi jayanty celivrate

गांधी और शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने की दी शिक्षा

Sun, 02 Oct 2022 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghadhi jayanty celivrate
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम म? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व आदर की भावना व महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के स्वतंत्रता के लिए दिए योगदान को जानने के लिए कक्षा 1 से 12वीं तक विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। कक्षा 1 से 2 तक के छात्रों को गांधी के तीन बुद्धिमान बंदर बनाने, वहीं कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं के छात्रों के लिए गांधी टोपी बनाने की गतिविधि करवाई गई। कक्षा छठी के छात्रों को नारा लेखन और पोस्टर बनाने की गतिविधि आयोजित हुई। इन सभी कक्षाओं ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

कक्षा तीसरी के छात्रों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं, कक्षा पांचवीं, नौवीं के छात्राओं ने रघुपति राघव राजा राम गाने पर बढ़िया प्रस्तुति दी। विद्यालय में पहले से ही चल रहे स्वच्छता पखवाड़े और एनएसएस कैंप के जरिये भी स्वच्छता का जायजा लिया गया। प्रधानाचार्य नैना लखनपाल ने सभी छात्रों को गांधी व शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने की शिक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed