{"_id":"689b9b767d425e14840cf1de","slug":"get-pension-on-first-date-tara-chand-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-163724-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली तारीख को मिले पेंशन : तारा चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली तारीख को मिले पेंशन : तारा चंद
Wed, 13 Aug 2025 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
हमीरपुर। एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच हमीरपुर इकाई की बैठक बस अड्डा हमीरपुर में हई। बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान तारा चंद ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में सरकार और निगम प्रबंधन द्वारा एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आर्थिक उत्पीड़न की निंदा की गई। प्रधान तारा चंद और प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अगस्त महीने की 12 तारीख हो गई है। अभी तक पेंशन जारी नहीं दी गई है। दिहाड़ीदार मजदूर भी आठ तारीख को वेतन ले चुके हैं।
प्रदेश सरकार के अधीन सभी विभागों के पेंशनधारियों को पेंशन हर महीने की पहली तारीख को जारी की जा रही है। केवल एचआरटीसी पेंशनरों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि पेंशन हर माह की पहली तारीख को दी जाए। प्रदेश के अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तरह पेंशन और रोकी गई देनदारियां जारी की जाएं।
विज्ञापन
निगम प्रबंधन मंच को इसी महीने चर्चा के लिए बुलाया जाए। उन्होंने बताया कि देनदारियों का शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो निगम प्रबंधन से आर-पार की लड़ाई होगी। इस अवसर पर कमलेश कुमार, बलराज, रविंद्र, राकेश आदि मौजूद रहे।