फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Get old works completed in Panchayats first, new ones later: Ranjit

पंचायतों में पहले पुराने कार्य पूरे करवाएं, बाद में नए : रंजीत

Sat, 22 Jun 2024 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने शनिवार को सुजानपुर पंचायत समिति सदस्यों की विशेष बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने पंचायत में हो रहे विकास कार्य को लेकर जानकारी दी और भविष्य में अपनी पंचायत में क्या कुछ विकास कार्य करवाए जा सकते हैं, उन्हें सरकार की ओर से क्या मदद चाहिए, तमाम बातों को लेकर विचार-विमर्श किया। विधायक रणजीत राणा ने कहा कि प्रदेश का विकास तभी संभव है जब ग्रामीण इलाकों में संपूर्ण विकास हो। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जितनी भी पंचायतें आती हैं वहां पर एक समान विकास कार्य करवाए जाएंगे। पंचायत समिति सदस्य इस बात का ध्यान रखें कि आपकी पंचायत में जो पहले कार्य लगे हैं वह पूर्ण हों, उसके बाद नए कार्य शुरू करवाएं। पंचायत में कार्य करवाते समय उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत आती है तो वह सीधा उनसे या विभागीय उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed