{"_id":"66362906a4bd7454950cc6ac","slug":"get-lpg-safety-check-and-mobile-number-updated-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-126949-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एलपीजी की सुरक्षा जांच और मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एलपीजी की सुरक्षा जांच और मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं
विज्ञापन
शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी के प्रबंधक ने ग्राहकों से किया सहयोग का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की रसोई गैस कंपनी इंडेन ने एक अप्रैल से बुनियादी सुरक्षा जांच शुरू की है। हमीरपुर स्थित शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी के प्रबंधक संजीव डढवाल ने कहा कि इस मुहिम के तहत इंडेन गैस के डिलीवरी मैन ग्राहकों के घर जाकर गैस सिलिंडर, चूल्हे, पाइप और रेगुलेटर की जांच कर रहे हैं। संजीव डढवाल ने बताया कि जांच के दौरान यदि गैस कनेक्शन का पाइप पांच वर्ष से ज्यादा पुराना या असुरक्षित पाया जाता है तो उसे डिलीवरी मैन बदल देंगे। प्रबंधक ने कहा कि गैस की सुरक्षा जांच निशुल्क है, लेकिन पाइप बदले जाने पर ग्राहक को 150 रुपये अदा करने पड़ेंगे।
सुरक्षा जांच की पुष्टि के बाद ग्राहक के रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसको सिस्टम में एजेंसी की ओर से अपडेट किया जाएगा। प्रबंधक ने ग्राहकों से अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी करवाने और सिलिंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी मैन को डीएसी कोड देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ग्राहक का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हुआ है तो वह स्वयं एजेंसी में आकर अपडेट करवा सकता है। अधिक जानकारी के लिए शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी के दूरभाष नंबर 01972-225870 पर संपर्क किया जा सकता है।