फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Get HPV vaccine soon: Atri

शीघ्र लगवाएं एचपीवी का टीका : अत्री

Fri, 22 May 2026 04:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 04:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाया गया एचपीवी टीकाकरण अभियान 30 मई को समाप्त हो जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 14 से 15 वर्ष के आयु वर्ग की सभी लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शीघ्र टीका लगवाने का आह्वान किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने कहा कि यह अभियान 30 मई को समाप्त होने जा रहा है। एचपीवी टीकाकरण अभियान जून 2026 से राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में शामिल होने जा रहा है लेकिन हमीरपुर में अभी तक 41 फीसदी टीकाकरण ही पूरा हो पाया है। इसमें हमीरपुर जिले का लक्ष्य 2967 था, जिसमें अभी तक 1228 लड़कियों का ही टीकाकरण हो पाया है। जिले के सभी प्रधानाचार्य, अध्यापक और बच्चों के अभिभावक इस बात पर ध्यान दें कि टीकाकरण के 10 दिन ही शेष बचे हैं जो लड़कियां टीकाकरण से छूट जाएंगी, उनको यह टीका भविष्य में नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed