फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   General Observer took report of nomination withdrawal and election symbol allocation.

Hamirpur (Himachal) News: सामान्य पर्यवेक्षक ने ली नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की रिपोर्ट

Fri, 17 May 2024 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने शुक्रवार शाम को निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य अधिकारियों से नामांकन वापसी प्रक्रिया और उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटन से संबंधित रिपोर्ट ली। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सुजानपुर, बड़सर, कुटलैहड़ और गगरेट विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों से भी नामांकन वापसी प्रक्रिया और उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न आवंटन प्रक्रिया की जानकारी ली। श्याम लाल पूनिया ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव चिह्नों के आवंटन के बाद अगली प्रक्रिया को भी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण करवाएं। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्र नाथ शुक्ला और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed