फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gave training on teaching English grammar through activities

Hamirpur (Himachal) News: अंग्रेजी व्याकरण को गतिविधियों से पढ़ाने का दिया प्रशिक्षण

Tue, 24 Sep 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में आयोजित जेबीटी प्रशिक्षुओं की कार्यशाला के नौवें दिन प्रशिक्षुओं को चार सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डीएलएड प्रशिक्षुओं के साथ मिलकर डाइट के प्रांगण में प्रार्थना सभा से हुआ। प्रथम सत्र में स्रोत व्यक्ति नरेश शर्मा ने कक्षा चार के लिए अंग्रेजी व्याकरण, दूसरे सत्र में स्रोत व्यक्ति सफी मोहम्मद ने पर्यावरण विज्ञान, तीसरे सत्र में पर्यावरण विज्ञान में स्रोत व्यक्ति सफी मोहम्मद ने मॉडल बनाने और उसकी प्रस्तुति देने और चौथे व अंतिम सत्र में स्रोत व्यक्ति संदीप कौशल ने ईको क्लब ग्रीन स्कूल तथा स्रोत व्यक्ति सुषमा देवी ने आपदा प्रबंधन योजना के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया। इसके बाद जिला परियोजना अधिकारी मदन लाल बन्याल ने प्रशिक्षुओं को बैग वितरित किए। इस अवसर पर जिला शिक्षक प्रशिक्षण प्रभारी भवानी सिंह, नेक मोहम्मद ,सरोज कुमारी, चेतना शर्मा तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से मीना शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed