{"_id":"6283e2aa3c08fc0cae05e447","slug":"gaushala-in-raunhi-forest-burnt-in-diyotsiddha-hamirpur-hp-news-sml4091544183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौंही में गोशाला, दियोटसिद्ध में जंगल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौंही में गोशाला, दियोटसिद्ध में जंगल जला
विज्ञापन
दियोटसिद्ध जंगल में लगी आग के कारण उठता धुआं।
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी/भोरंज(हमीरपुर)। जिले में गर्मी के मौसम में जंगल दहकने का सिलसिला जारी है। उपमंडल भोरंज के रौंही गांव में मंगलवार को एक दो मंजिला गोशाला तो दियोटसिद्ध में जंगल जलकर राख हो गया है। इससे लाखों की वन संपदा का नुकसान हुआ है। रौंही गांव में भाग सिंह पुत्र साबा राम की दो मंजिला गोशाला आग की भेंट चढ़ गई। साथ में रखे घास के 100 गट्ठे और तूड़ी व लकड़ी भी जल गई। रौहीं गांव के लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पंचायत प्रधान रंजना कुमारी ने मौका देखकर हलका पटवारी को इस घटना की सूचना दी। इस बस्ती तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी या पानी का टैंक पहुंचाने के लिए सड़क नहीं है। जो सड़क निकाली गई है, वह भी अधूरी है। वहीं, बाबा बालक नाथ की नगरी दियोटसिद्ध में जंगल की आग बैरियर नंबर एक तक पहुंच गई।
इस आग से जला पेड़ मंगलवार दोपहर को सड़क पर आ गिरा। इससे शाहतलाई-दियोटसिद्ध मार्ग एक घंटे के लिए अवरुद्ध हो गया। आग लगने की सूचना बिझड़ी दमकल चौकी प्रभारी रतन चंद शर्मा को दी गई। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। दमकल विभाग, होमगार्ड के जवानों और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस संदर्भ में मंदिर अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार के दिन दोपहर बाद बैरियर नंबर-1 के पास आग पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। साथ में पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।