फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   gatharing in medical hospital , fear of corona

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़, बढ़ रहा कोरोना का खतरा

Sun, 19 Jul 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बरसात का मौसम शुरू होते ही मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। इससे सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। अस्पताल में लंबी-लंबी लाइनें लगना शुरू हो गई हैं। पहले कोरोना वायरस के डर से अस्पताल में कम ही लोग पहुंच रहे थे। लोग स्थानीय डिस्पेंसरियों आदि में ही दवाई ले रहे थे और कुछ लोग डर के कारण भी अस्पताल नहीं पहुंच रहे थे। लेकिन, अनलॉक के दौरान अस्पताल में लोगों का खूब जमावड़ा लग रहा है। जिससे कोरोना का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी और लैबों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लग रहीं हैं। जिले में कोरोना के मामले आए दिन बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अस्पताल के कर्मचारियों के बार-बार कहने के बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। बात चाहे खून जांच करवाने के लिए लैब के बाहर लगी कतार की हो या चिकित्सक के पास जाने के लिए ओपीडी की बाहर की, सब जगह लोगों की भीड़ है। पहले नंबर लगवाने के चक्कर में लोग एक दूसरे से उचित दूरी भी नहीं बना पा रहे हैं। लोगों में अमित कुमार, सुमित शर्मा, शशिकांत, निर्मला देवी ने अस्पताल प्रबंधन से उचित दूरी नियमों का पालन करवाने की मांग की है। उधर, एमएस डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि सुरक्षा कर्मी समय-समय पर लोगों को उचित दूरी बनाए रखने के लिए कहते हैं। लोग अस्पताल मास्क पहनकर आएं और सामाजिक दूरी एक दूसरे से बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed