फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gas supply disrupted in Pansai village for a month, anger among villagers

Hamirpur (Himachal) News: पनसाई गांव में एक माह से बाधित गैस सप्लाई, ग्रामीणों में रोष

Tue, 28 Apr 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
नादौन गैस एजेंसी पर भेदभाव का आरोप, चक्का जाम की दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत पनसाई गांव में पिछले एक माह से घरेलू गैस की सप्लाई बाधित है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में चूल्हों पर खाना पकाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि नादौन गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को सबसे अधिक समस्या झेलनी पड़ रही है। गैस सप्लाई हर मंगलवार को निर्धारित होने के बावजूद पिछले एक माह से सिलिंडर वितरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण स्वर्णा शर्मा, विजय कुमार, सोमनाथ, दिनेश, जयप्रकाश, सोनू, अजय और हरीश डोगरा ने आरोप लगाया कि गैस से भरी गाड़ी आसपास के गांवों में तो पहुंच रही है, लेकिन पनसाई क्षेत्र में सप्लाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि 28 अप्रैल को भी गैस सप्लाई नहीं आई तो वे चक्का जाम करेंगे। ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे नादौन गैस एजेंसी से अपना कनेक्शन बंगाणा एजेंसी में स्थानांतरित करवाने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने एसडीएम नादौन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

कोट्स:
मामला ध्यान में आया है। संबंधित गैस एजेंसी को स्पष्ट निर्देश हैं कि गैस आपूर्ति नियमानुसार की जाए। किसी क्षेत्र में सप्लाई बाधित न की जाए। बीते मंगलवार को सप्लाई के दौरान गाड़ी के सिलिंडर रास्ते में खत्म हो गए थे। लोग सड़क पर आकर ही गाड़ी को घेर रहे हैं। इस वजह से सप्लाई नहीं हो पाई। -शिव राम राही,जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले हमीरपुर




क्षेत्र में निर्धारित समयसारणी के अनुसार के गैस सिलिंडर की सप्लाई की जाएगी। विभाग को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -निशांत शर्मा, एसडीएम नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed