{"_id":"69e66cd788f522340806eb84","slug":"gas-cylinders-supplied-after-one-and-a-half-months-in-wards-four-and-five-of-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-190857-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन के वार्ड चार और पांच में डेढ़ माह बाद गैस सिलिंडर की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन के वार्ड चार और पांच में डेढ़ माह बाद गैस सिलिंडर की आपूर्ति
Tue, 21 Apr 2026 11:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद नादौन् के वार्ड चार व पांच में आई गैस सिलिंडर की गाड़ी। स्रोत : जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के वार्ड चार और पांच में डेढ़ माह बाद सोमवार को गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गई। दो दिन पूर्व ही दोनों वार्डों के लोगों ने एसडीएम को आपूर्ति न होने के बारे में शिकायत की थी।
एसडीएम ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र आपूर्ति करने के आदेश दिए थे। अब गैस सिलिंडर आवंटित किए गए हैं। हालांकि मुख्य सड़क में अंबकेश्वर मंदिर के पास ही गाड़ी खड़ी रही और अन्य जगहों पर गाड़ी नहीं गई क्योंकि वहीं पर सिलिंडर खत्म हो गए।
स्थानीय निवासी संजय, नीरज, अक्षित, रमेश, बिंदू, अमरीक, कृष्णा, रंजू और सागर आदि ने कहा कि सोमवार को गाड़ी आई और गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गई। कुछ लोगों को गैस सिलिंडर मिल गए और कुछ लोग बिना गैस सिलिंडर के ही वापस खाली सिलिंडर लेकर घर चले गए। एसडीएम निशांत शर्मा ने कहा कि संबंधित विभाग को सुचारु रूप से आपूर्ति करने के आदेश दिए गए हैं।