फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Garbage of NIT Hamirpur found thrown in Masiana, picked back up

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर का निकला मसियाना में फेंका कचरा, वापस उठाया

Wed, 12 Feb 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मसियाना में हनुमान मंदिर के समीप नाले में फेंका गया कचरा एनआईटी हमीरपुर का निकला है। कचरे की जांच के बाद यह खुलासा हुआ है। कचरे में एनआईटी हमीरपुर के दस्तावेज पाए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर की ओर से एनआईटी हमीरपुर को नोटिस जारी किया गया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि एनआईटी हमीरपुर की डंपिंग साइट में कचरे से भरे 100 के करीब बैग को रातोंरात नाले में फेंक दिया गया है। एनआईटी प्रबंधन इस मामले से अनजान था और सूचना मिलते की त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मामले में कोताही का पता चलते ही एनआईटी हमीरपुर प्रशासन ने कचरे को नाले से उठाने का कार्य शुरू करवा दिया है। प्रबंधन की प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि यह कचरा अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में भेजा जा रहा था, लेकिन जिस गाड़ी से यह कचरा सीमेंट कंपनी में पहुंचना था, उस गाड़ी चालक अथवा ठेकेदार ने कचरे को मसियाना में फेंक दिया। ऐसे में गाड़ी चालक और संबंधित ठेकेदार पर एनआईटी हमीरपुर की ओर से कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सोमवार को मसियाणा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। इस दौरान कचरे के 100 के करीब बैग नाले में पाए गए। जब इन बैग के कचरे की जांच की गई तो इसमें एनआईटी हमीरपुर के कई दस्तावेज पाए गए। इसके बाद बोर्ड की ओर से एनआईटी को नोटिस जारी किया गया और प्रबंधन को इसकी सूचना भी दी गई। सूचना मिलने पर मंगलवार को एनआईटी ने इस कचरे को यहां से उठाने का कार्य शुरू करवा दिया है।



कोट
मसियाणा में नाले से मिला कचरा एनआईटी हमीरपुर का पाया गया है। संस्थान को नोटिस जारी किया गया है। मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
-प्रदीप मोदगिल, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हमीरपुर

मामले में सूचना मिलते ही तुरंत कचरे को उठाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में यह कचरा भेजा गया था, जिसे गाड़ी चालक ने नाले में फेंक दिया है। मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-डॉ. अर्चना नानोटी, रजिस्ट्रार, एनआईटी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed