फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gandhi Chowk memorial will be renovated

गांधी चौक स्मारक का होगा जीर्णोद्धार

Sun, 20 Nov 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Chowk memorial will be renovated
गांधी चौक भवन स्मारक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर (हमीरपुर)। जिला मुख्यालय के गांधी चौक में स्थित गांधी स्मारक का जीर्णोद्धार कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। नगर परिषद हमीरपुर ने दिल्ली की एक निजी कंपनी के साथ करार किया है। कंपनी की ओर से गांधी चौक स्मारक भवन के ढांचे को तोड़कर पुन: नया ढांचा तैयार किया जाएगा। स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य के लिए कंपनी की ओर से 20 लाख खर्च किए जाएंगे। यह कार्य छह माह के भीतर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका पूरा खर्च कंपनी अपने स्तर पर करेगी। कंपनी की ओर से मरम्मत कार्य विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ही शुरू किया जाएगा। वर्तमान में गांधी चौक स्मारक में जगह-जगह पोस्टर और बोर्ड लगे हुए हैं, जोकि गांधी चौक की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं। ऐसे में चौक का जीर्णोद्धार होने से इसकी सुंदरता बढ़ेगी। लोगों को बैठने के लिए बेंच, पंखे, कूलर लगेंगे। इससे राहगीरों को बैठने की उचित सुविधा प्राप्त होगी। गांधी चौक स्मारक का इस्तेमाल मुख्यतौर पर सार्वजनिक समारोहों और रैलियों के लिए किया जाता है। ऐसे में गांधी चौक स्मारक भवन का जीर्णोद्धार होने से लोगों को बैठने की उचित सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि गांधी चौक स्मारक का कार्य विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद शुरू किया जाएगा। कंपनी की ओर से गांधी चौक स्मारक के मरम्मत कार्य को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed