फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Galu Haryala village will soon be connected to the road

Hamirpur (Himachal) News: गलू हरयाला गांव शीघ्र ही सड़क से जुड़ेगा

Tue, 03 Sep 2024 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
400 मीटर पक्की सड़क का किया जाएगा निर्माण, लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बड़सर का गलू हरयाला गांव शीघ्र ही सड़क से जुड़ेगा। इस गांव के लोगों को पक्की सड़क मिलने वाली है। यहां करीब 15 घर हैं। इन्हें सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। वहीं यह संपर्क सड़क सीधा एनएच 503 के साथ जुड़ेगी, जिससे गांव के लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी। वर्ष 2023 में इसे बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। उस समय कटिंग से लेकर छह फुट चौड़ी कच्ची सड़क का निर्माण किया गया था। इस सड़क को पक्का करने का कार्य 20 लाख रुपये की राशि से किया जाएगा और करीब 400 मीटर पक्की सड़क का लाभ आने वाले समय में यहां के स्थानीय लोगों को मिलेगा।



स्थानीय निवासी बलबीर सिंह, रमेश चंद, सुरजीत, आकाश, रमन, रपिंद्र आदि ने कहा कि गांव के लिए पहाड़ी से होकर रास्ता जाता है। वहीं, बरसात के समय आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब इस सड़क के बन जाने से गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी। वाहनों के साथ-साथ एंबुलेंस भी घर द्वार पर पहुंचने से काफी लाभ मिलेगा। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजिंद्र जुबलानी ने कहा कि एस्टिमेट बनकर तैयार है और जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed