फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gallstone patients increased, five operations are being done daily in the medical college.

Hamirpur (Himachal) News: पित्त की पथरी के मरीज बढ़े, मेडिकल कॉलेज में रोजाना किए जा रहे पांच ऑपरेशन

Wed, 28 Feb 2024 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी भारत में दक्षिण भारत के मुकाबले पित्त की पथरी के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इसका कारण लोगों का बढ़ता मोटापा, काम न करना और आरामदायक जीवन व्यतीत करना बताया जा रहा है। लोग शारीरिक व्यायाम से दूर होते जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में भी पित्त की पथरी के मरीजों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों के लोगों में पित्त की पथरी ज्यादा पाई जा रही है। यहां के लोग व्यायाम व अन्य शारीरिक कामों को ज्यादा नहीं करते।
विज्ञापन



वहीं, जंक फूड भी पित्त की पथरी का कारण बन रहा है। 40 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों में सबसे ज्यादा पित्त की पथरी पाई जा रही है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक दिन में पांच से छह मरीजों के पित्त की पथरी के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। वहीं, पित्त की पथरी से पीड़ित मरीजों की संख्या इतनी बढ़ती जा रही है कि मरीजों को छह माह बाद ऑपरेशन की तारीख मिल रही है। एक सप्ताह में 25 के करीब पित्त की पथरी के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बाक्स:

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

लोगों में मोटापा बढ़ता जा रहा है। अधिकतर लोग शारीरिक कार्य नहीं कर पाते। इससे उनमें पित्त की पथरी पाई जा रही है। जंक फूड खाने से भी पित्त की पथरी की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों को शारीरिक व्यायाम अधिक करना चाहिए। घर के पके हुए साफ सुथरा भोजन करना चाहिए। जितना हो सके मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करें और मैदान आदि में जाकर व्यायाम करें। हमीरपुर अस्पताल में एक दिन में पथरी के आधा दर्जन ऑपरेशन किए जा रहे हैं। पूरी टीम के सहयोग से यह ऑपरेशन किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. रमेश भारती, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed