फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fulfilled three guarantees, will fulfill others also: Lakhanpal

तीन गारंटियां पूरी कीं, अन्य को भी पूरा करेंगे : लखनपाल

Sat, 13 Jan 2024 02:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Fulfilled three guarantees, will fulfill others also: Lakhanpal
न्यू ब्राइट सन मॉडल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मैहरे में वार्षिक समारोह में मुख्यतिथि का स्वा
बड़सर (हमीरपुर)। न्यू ब्राइट सन मॉडल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मैहरे में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई गारंटियों में से प्रदेश सरकार ने तीन को अपने एक वर्ष के कार्यकाल में ही पूरा कर दिया है। प्रदेश सरकार ने ओपीएस बहाल करके लगभग 1.36 लाख सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को बहुत बड़ी सौगात दी है।
विज्ञापन


बेरोजगार युवाओं के लिए भी सरकार ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने कई सराहनीय निर्णय लिए हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने समूह गान, समूहगीत, पंजाबी भंगड़ा, गिद्दा, पहाड़ी नाटी, देशभक्ति गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार देने की घोषणा भी की। स्कूल प्रबंध निदेशक कुलदीप धीमान, निदेशक अविरल धीमान और प्रधानाचार्य सरोज कुमारी ने विधायक, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर उषा लखनपाल, प्रधान सरोज कुमारी, उपप्रधान राकेश कुमार, श्रवण कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर, हंसराज, सतीश धीमान, मदन लाल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed