फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   From today water will be supplied in Hamirpur city on alternate days

Hamirpur (Himachal) News: आज से हमीरपुर शहर में एक दिन छोड़कर आएगा पानी

Sat, 30 Aug 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 30 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
From today water will be supplied in Hamirpur city on alternate days
सुजानपुर-नादौन मार्ग पर जीहण के समीप गिरे मलबे का हटाती जेसीबी। स्रोत : लोक निर्माण विभाग
हमीरपुर। बीते चार दिन से हमीरपुर शहर ठप पड़ी पानी की आपूर्ति शनिवार से शुरू होगी। प्लाही में ब्यास पर स्थित हमीरपुर टाउन की उठाऊ पेयजल योजना की राइजिंग मेन पाइपलाइन टूटने से हमीरपुर शहर में पानी की आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

शनिवार से शहर में एक दिन छोड़कर पानी आएगा। जहां शहर के लिए पहले रोजाना 90 लाख लीटर पानी की आपूर्ति होती थी, अब यह कम होकर 40 लाख लीटर रह जाएगी। इससे लोगों को पहले की अपेक्षा कम मात्रा में पानी मिलेगा।
विज्ञापन

बारिश के कारण नदियों में जल स्तर बढ़ा है। मटमैले पानी के कारण जल शक्ति विभाग की जिला में करीब 33 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं। कई जगहों पर पानी की कमी बनी हुई है। वैकल्पिक माध्यम से पानी की आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के एसई नीरज भोगल ने बताया कि विभाग सभी पेयजल योजनाओं को बहाल करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग प्रयास कर रहा है कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

पेड़ गिरने से नादौन-सुजानपुर मार्ग एक घंटा रहा बाधित
वहीं, लोक निर्माण विभाग नादौन के तहत जीहण के नजदीक पेड़ गिरने से नादौन-सुजानपुर मार्ग भी एक घंटे तक बाधित रहा। इस कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। कई लोग वापस घर चले गए तो कुछ लोग मार्ग बहाली का इंतजार करते रहे। घटना सुबह करीब 9:00 बजे की है, जब दो जगहों पर पेड़ गिरे। लोक निर्माण विभाग नादौन के एसडीओ पंकज कौशल ने बताया कि पेड़ और मलवा गिरने से कुछ समय के लिए मार्ग बाधित हुआ था। विभागीय मशीनरी ने तुरंत मार्ग को बहाल कर दिया है।
सुजानपुर-नादौन मार्ग पर जीहण के समीप गिरे मलबे काे हटाती जेसीबी मशीन। स्रोत : लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed