फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   freedam fighter no more

बड़सर के स्वतंत्रता सेनानी नहीं रहे, सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Tue, 22 Dec 2020 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
freedam fighter no more
मृतक स्वतंत्रता सेनानी हरि राम का फाइल फोटो - फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़/बड़सर (हमीरपुर)। स्वतंत्रता सेनानी पंडित हरी राम का 105 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके पुत्र ने नौहल गांव के श्मशानघाट में मुखाग्नि दी। इससे पहले एसएचओ बड़सर मस्त नायक के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पंडित हरी राम की शवयात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। बड़सर उपमंडल के छोटे से गांव नौहल के मूल निवासी पंडित हरी राम ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया था। वह आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन

हरी राम जब पाकिस्तान के लाहौर में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे तो उस दौरान सत्याग्रह के आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। जिस कारण कई दिनों तक अंग्रेजों ने उन्हें जेल में डाल दिया था। इस मौके पर बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार, नायब तहसीलदार बड़सर बीरबल, पुलिस अधिकारी, ग्राम पंचायत ननावां के प्रधान राकेश कुमार, उपप्रधान शाम लाल, भगवान दास, केपी शर्मा, नरेश कुमार, तेजनाथ, मदन सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उधर, जिला हमीरपुर स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवार कल्याण संघ ने स्वतंत्रता सेनानी हरी रात के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। संघ के प्रधान पुरुषोत्तम कालिया, महासचिव हरीश गुप्ता, हमीरपुर के प्रधान नरेश शर्मा सहित अन्य ने उनकी मौत पर दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed