फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fraud is being done in the name of KYC update through WhatsApp, be alert: ASP

व्हाट्सएप के जरिये केवाईसी अपडेट के नाम पर हो रही ठगी, रहें सतर्क : एएसपी

Sat, 20 Jul 2024 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
साइबर थाने में पिछले कुछ दिनों से दर्ज हो रहे हैं मामले
विज्ञापन

एपीके फाइल भेजकर हैकर फोन को कर रहे हैं हैक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस सीआईडी के साइबर क्राइम थाना मध्य जोन मंडी में ठगी के नए तरीके की शिकायतें लगातार दर्ज हो रही हैं। मध्य जोन के विभिन्न जिलों से पुलिस को यह शिकायत प्राप्त हो रही है। इसमें व्हाट्सएप के जरिये एपीके लिंक बैंक की डीपी लगाकर लोगों को भेजे जा रहे हैं। इन लिंक पर क्लिक करते ही फोन का पूरा डाटा हैकर को मिल रहा है। ऐसे में पुलिस की ओर से लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस सीआईडी के साइबर क्राइम थाना मध्य जोन मंडी के एएसपी मनमोहन ने कहा कि नए-नए तरीके से लोगों को सोशल मीडिया पर ठगने के मामले सामने आ रहे है। पिछले कुछ दिनों में व्हाट्सएप के जरिये लोगों को एपीके लिंक भेज कर ठगा जा रहा है। दरअसल इस लिंक पर क्लिक करते ही फाइल डाउनलोड हो जाती है। इससे फोन का पूरा डाटा हैकर के पास चला जाता है। इस तरह से लोगों को लाखों का चूना लगाया जा रहा है। यह हैकर अपने नंबर पर फोन की डीपी लगा रहे हैं और लोगों के फोन को अपने कंट्रोल में लेकर ठगी काे अंजाम दे रहे हैं। केवाईसी अपडेट का तर्क देकर यह ठगी की जा रही है। कि बैंकों की ओर से इस तरह से केवाईसी के लिए कोई मैसेज नहीं किए जाते हैं। लोग ऐसे मामलों में पूरी सावधानी बरते हैं। यदि कोई साइबर ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी के लैंडलाइन नंबर 01905-226900 या Email- ID pscyber-cr@hp.gov.in पर संपर्क करें तथा अपनी शिकायत दर्ज करवाएं तथा अपने नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed