फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   fourty four more positive in district hamirpur

स्कूल के 4 स्टाफ सदस्यों समेत जिले में 44 कोरोना पॉजिटिव

Thu, 05 Nov 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को एक ही पंचायत के 20 लोगों और अमरोह स्कूल के चार स्टाफ सदस्यों समेत 44 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 41 लोगों की पुष्टि आरटी-पीसीआर टेस्ट में हुई है। जबकि, 3 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों में भोटा क्षेत्र की मोरसू सुल्तानी पंचायत के गांव मोरसू के 11 लोगों में 14 वर्षीय लड़की, 7 वर्षीय बच्ची, 35 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय, 36 वर्षीय व्यक्ति, 16 वर्षीय लड़की, 25 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय महिला और 24 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन

वहीं, इसी पंचायत के गांव मोरसू गारलां के 9 लोग 13 वर्षीय लड़की, 17 वर्षीय लड़की, 62 वर्षीय महिला, 5 वर्षीय बच्चा, 42 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती, 70 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय व्यक्ति, 16 वर्षीय लड़की और मोरसू पत्तियां का 45 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, बड़सर उपमंडल के गांव बणी की 58 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय महिला और 62 वर्षीय व्यक्ति, गांव बड़सर के 23 वर्षीय युवक और बिलासपुर जिले के कोसरियां क्षेत्र के गांव बछरेटू के 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। नादौन उपमंडल के गांव बेला के 6 लोग 51 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवती, 18 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय महिला और 24 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। गांव कोहला की 39 वर्षीय महिला और 75 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। गांव कश्मीर का 33 वर्षीय व्यक्ति, मुकेरियां का 30 वर्षीय व्यक्ति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, मिडल और प्राइमरी स्कूल अमरोह में कार्यरत चार अध्यापकों 50 वर्षीय व्यक्ति, 47 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला और 44 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। इनके अलावा एक 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि वीरवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 111 सैंपल लिए गए। जिनमें से 3 पॉजिटिव निकले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में भरमोटी क्षेत्र के गांव डोडन का 31 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव चंदरूही का 37 वर्षीय व्यक्ति और हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बरोह की 38 वर्षीय महिला शामिल है। उधर, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा दिलबरजीत चंद्र ने कहा कि स्कूल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसे सैनिटाइज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed