{"_id":"68b0a8377bd7443ffd038eda","slug":"four-residential-houses-and-three-cowsheds-were-razed-in-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-165072-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में चार रिहायशी मकान और तीन गोशालाएं जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में चार रिहायशी मकान और तीन गोशालाएं जमींदोज
Fri, 29 Aug 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
भलवानी गांव में बारिश कारण जमींदोज हुई गोशाला। स्रोत: जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में हुई मूसलाधार बारिश ने चार रिहायशी मकानों और तीन गोशालाओं को जमींदोज कर दिया है। इससे पीड़ित परिवारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
वीरवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते भलवानी गांव में मनोहर लाल पुत्र बसंत राम की गोशाला अचानक गिर गई। इससे काफी नुकसान हुआ है। इसी तरह इसी गांव के सुनील कुमार पुत्र प्रेम चंद गांव ककड़ोट के तीन कमरों वाले स्लेटनुमा रिहायशी मकान के एक कमरे की दीवार अचानक गिर गई है।
गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्य साथ लगते कमरे में थे अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। भलवानी पंचायत प्रधान अमनदीप ने बताया कि दोनों ही स्थानों में नुकसान का निरीक्षण कर हलका पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
इसी तरह धमरोल पंचायत में बारिश की वजह से महंत राम का स्लेटनुमा मकान गिर गया है। यह मकान कई सालों से बंद पड़ा था तथा यहां पर कोई भी आदमी नहीं रहता है। इसके अलावा नाल्टू से भरठवान सड़क पर 33 केवी विद्युत सब स्टेशन नाल्टू-मनोह के पास दूसरी बार भूस्खलन हुआ है। इससे ब्रव्मदास का मकान खतरे की जद में आ गया है और सड़क भी बंद हो गई है।
धमरोल पंचायत के उपप्रधान विजय कुमार ने बताया कि याणवीं गांव में भी जगदीश चंद पुत्र संतराम का मकान भारी बारिश से अचानक गिर गया है। सेऊ गांव में भी जगदीश चंद का रिहायशी मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा अन्य स्थानों में भी अधिक नुकसान हुआ है। एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहा है।