फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four percent increase in the salary of RKS employees annually

आरकेएस के कर्मचारियों के वेतन में सालाना चार फीसदी की बढ़ोतरी

Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four percent increase in the salary of RKS employees annually
आरकेएस की बैठक की अध्यक्षता करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अनुमानित 5 करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक के बजट को अनुमोदित किया गया। रोगी कल्याण समिति के तहत लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के मानदेय में प्रतिवर्ष 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने की अनुमति भी दे दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर तीन वर्षों के आय-व्यय और पिछली बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बेहतर प्रबंधन और इसमें आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रशासन तथा रोगी कल्याण समिति के सदस्य एक सप्ताह के भीतर समीक्षा बैठक करें और गवर्निंग बॉडी की बैठक में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

बैठक के दौरान गैर सरकारी सदस्यों की ओर से प्राप्त सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करके इन्हें शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। अस्पताल में विभिन्न टेस्टों की फीस और अन्य सुविधाओं की एवज में लिए जाने वाले शुल्क पर चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये सभी शुल्क राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों की तर्ज पर ही होने चाहिए। दंत चिकित्सा के लिए वसूले जाने वाले शुल्क राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय शिमला की निर्धारित दरों पर होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य टेस्टों की दरें राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों के अनुसार ही तय करें। डॉ. सैजल ने नई सीटी स्कैन मशीन की खरीद की प्रक्रिया अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। गवर्निंग बॉडी ने अस्पताल प्रबंधन को उपायुक्त की ओर से निर्धारित दरों पर कॉल ड्यूटी व्हीकल किराये पर लेने की मंजूरी भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed