फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four people found corona positive in Hamirpur

चार लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, विशेष अभियान में 4274 को लगी वैक्सीन

Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four people found corona positive in Hamirpur
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
हमीरपुर। जिला में रविवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से दो रैपिड एंटीजन टैस्ट मे जबकि दो आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि रैपिड एंटीजन टैस्ट में 34 सैंपल जांचे गए जबकि आरटीपीसीआर के सात में से दो पॉजिटिव हैं। जिला में एक्टिव कडेस 106 हैं जबकि कुल केस 17899 हैं। इनमें से 17490 ठीक हो चुके हैं और 302 की मौत हो चुकी है।
रविवार को जिला में चलाए गए टीकाकारण के विशेष अभियान के तहत शाम छह बजे तक 4274 लोगों को टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की 184 मोबाइल टीमों ने घर-घर व सार्वजनिक स्थलों पर टीकाकारण किया है।
विज्ञापन

विभाग के पास 3.70 लाख लोगों को दूसरी डोज के टीकारण का लक्ष्य है। इनमें से 3.48 लाख लोगों को टीकाकरण हो गया है। जबकि 22 हजार लोग शेष बचते हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग की टीमें युद्धस्तर पर डटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 नवंबर से पूर्व लक्ष्य को हासिल करने के लिए देर शाम तक टीकाकरण किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि देर शाम तक टीमें टीकाकरण में जुटी हैं। जो लोग टीकाकरण से वंचित हैं, वे विभाग को या 1077 पर बताएं और टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed