{"_id":"6612aa201c89904ec7085fa8","slug":"four-huts-burnt-on-the-banks-of-beas-in-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-125235-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में ब्यास किनारे जलीं चार झुग्गियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में ब्यास किनारे जलीं चार झुग्गियां
विज्ञापन
नादौन में ब्यास किनारे जली झुंगियां
पीड़ितों का दावा गहनों समेत पौने दो लाख हुए राख
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड एक में ब्यास नदी किनारे पंप हाउस के निकट प्रवासियों की चार झुग्गियां आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस घटना में चार परिवारों का अंदर रखा कैश, गहने, कपड़े और खाद्य पदार्थ जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना के समय चारों परिवार मजदूरी के लिए गए थे। जैसे ही आसपास के लोगों ने आग देखी तो उन्होंने इसकी सूचना परिवार वालों को दी।
पीड़ित रेखा देवी पत्नी प्रभु साहनी ने बताया कि इसके पति की मौत 10 वर्ष पहले हो चुकी है और उसके चार छोटे बेटे हैं। उसने बताया कि इस घटना में झुग्गी में रखे करीब 60 हजार रुपये और कुछ गहनों सहित सारा सामान जलकर राख हो गया है। वहीं, मनोज साहनी ने बताया कि झुग्गी में उसके भाई तथा ठेकेदार के रखे करीब सवा लाख रुपये जल गए हैं, जबकि अन्य दो प्रवासियों को भी काफी नुकसान हुआ है। पड़ोस में रहने वाले संजय कुमार ने अपने कुएं से बड़ी पाइप लगाकर पंकज राणा, निर्मल गोस्वामी, गौरव, विश्व साहनी, जगदीश से मिलकर आग बुझाई। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार रोहित कंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष शमी सोनी, पूर्व अध्यक्ष रीना कुमारी, पूर्व पार्षद कमल कमी, रमेश नैयर आदि मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने चारों परिवारों को दस हजार की फौरी राहत प्रदान की। उन्होंने कहा कि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। वहीं पुलिस की टीम ने मौका पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी है।