फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four girls stole items on the pretext of buying gifts.

Hamirpur (Himachal) News: गिफ्ट खरीदने के बहाने चार लड़कियों ने चोरी की वस्तुएं

Wed, 25 Feb 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत एक दुकान से चार लड़कियों ने गिफ्ट खरीदने के बहाने कुछ गिफ्ट आइटम चुरा लीं। चोरी का आभास होने पर दुकानदार ने दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों लड़कियों को पकड़ लिया। लड़कियों ने माफी मांगी और गिफ्ट आइटम वापस कीं। जानकारी के मुताबिक शहर की एक गिफ्ट की दुकान में कुछ लड़कियां गिफ्ट लेने के बहाने दाखिल हुईं। इस दौरान उन्होंने चालाकी से पांच से छह गिफ्ट आइटम चुरा लीं। इनकी कीमत करीब दो से तीन हजार है।
विज्ञापन

दुकानदार ने देखा कि कुछ गिफ्ट आइटम चोरी हो गई हैं। उसने दुकान के सीसीटीवी की जांच की। इसमें दिखा कि कुछ लड़कियां गिफ्ट आइटम की चोरी कर रही हैं। दुकानदार ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच तेज कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन लड़कियों की तलाश की। कुछ समय बाद इन लड़कियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह लड़कियां पढ़ती हैं और एक हॉस्टल में रहती हैं। लड़कियां दुकान में पहुंचीं और गिफ्ट आइटम वापस किए और भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न करने की बात कही। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed