{"_id":"69e76cf994d723f6e5021676","slug":"four-connecting-roads-will-be-sparkling-clean-in-may-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-190961-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मई में चार संपर्क सड़कें होंगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मई में चार संपर्क सड़कें होंगी चकाचक
Wed, 22 Apr 2026 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 22 Apr 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनेटा (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग धनेटा के तहत चार संपर्क सड़कों पर मई में टारिंग होगी। इनमें मंडियाणी से बडंजर, धनेटा से मंडियाणी, बटराण-ग्वालपत्थर और बदारण से बंडोह सड़क शामिल हैं। इन चारों सड़कों की कुल लंबाई करीब साढ़े छह किलोमीटर है। टारिंग पर 60 लाख रुपये खर्च होंगे।
लंबे समय से इन मार्गों की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोग इन सड़कों की स्थिति दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने कार्य को जल्द शुरू करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
स्थानीय निवासी सुनील औरसंजीव आदि ने बताया कि सड़कों के सुधरने से आवागमन सुगम होगा। गड्ढों से निजात मिलेगी। खासकर बरसात के मौसम में खराब सड़कों के कारण जो परेशानियां होती हैं, उनसे काफी हद तक राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
अमन कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग धनेटा के एसडीओ अमन कुमार ने बताया कि मौसम साफ रहा तो मई में टारिंग आरंभ होगी। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।