फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   foundation stone broken

शरारती तत्वों ने तोड़ी बीडीओ कार्यालय की आधारशिला

Fri, 19 Aug 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
foundation stone broken
सुजानपुर के डोली में शरारती तत्वों द्वारा तोड़ी गई बीडीओ कार्यालय की आधारशिला पट्टिका। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। शरारती तत्वों ने विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के डोली गांव में खंड विकास अधिकारी कार्यालय की आधारशिला को तोड़ दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 10 अप्रैल को पूजा-अर्चना के बाद आधारशिला रखी थी। खंड विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई गई है। डोली गांव पर लगभग 5 करोड़ से खंड विकास अधिकारी कार्यालय बनेगा। इसके साथ ही विश्रामगृह का करीब 50 लाख रुपये से निर्माण होना है। इसकी आधारशिला सुरक्षित है।
विज्ञापन

इससे पहले सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सीआरएफ के तहत बनने वाले मुख्य मार्ग की आधारशिला को भी शरारती तत्वों ने तोड़ दिया था। खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने बताया कि आधारशिला को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिलान्यास पट्टिका पूरी तरह सुरक्षित है जिसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सुजानपुर भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। भाजपा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कैप्टन रणजीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सुजानपुर शहर का विकास विधायक और उनके कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि आधारशिला को तोड़ने से कुछ नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का नाम लोगों के दिलों में बसता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed