{"_id":"69b9add0a91840b3a00bdc74","slug":"former-headman-seriously-injured-in-stray-animal-attack-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-186894-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशु के हमले में पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशु के हमले में पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल
Wed, 18 Mar 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कक्कड़ के साथ लगती पंचायत हरि बेहना में मंगलवार सुबह पंचायत के पूर्व प्रधान दुनी चंद पर एक लावारिस पशु ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना सुबह सात बजे की है, जब दुनी चंद अपने घर के बाहर किसी कार्य से निकले थे। इसी दौरान एक लावारिस पशु ने उन पर हमला कर दिया। पशु के हमले से वह जमीन पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। दूनी चंद के भांजे जगत राम ने कहा कि हमले में दुनी चंद की एक टांग और एक बाजू टूट गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया।
सरकाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कहा कि लावारिस पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।