फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Former head of Bhoranj Panchayat accused of embezzlement worth lakhs in Panchavati construction

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज पंचायत के पूर्व प्रधान पर पंचवटी निर्माण में लाखों के गोलमाल के आरोप

Fri, 26 Jul 2024 07:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति ने जिला पंचायत अधिकारी और एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला को भेजी शिकायत
विज्ञापन


एसडीएम भोरंज ने पूर्व प्रधान के चुनाव को रद्द कर किया था अवैध घोषित
चुनाव रद्द होने के बावजूद शुरू किया पंचवटी का कार्य, नौ लाख खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज(हमीरपुर)। एक वर्ष पूर्व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप में प्रधान पद की कुर्सी गंवाने वाली विकासखंड भोरंज की एक पूर्व प्रधान पर अब उसी पंचायत के एक ग्रामीण ने निर्माण कार्यों में लाखों की अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीण मदन वर्मा ने शिकायत के पत्र की प्रतियां बीडीओ भोरंज, जिला पंचायत अधिकारी हमीरपुर तथा एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला को भेजकर जांच की मांग उठाई है। मदन वर्मा ने कहा है कि पंचायत में मंदिर के पास पंचवटी के निर्माण पर करीब नौ लाख की धनराशि खर्च होनी थी लेकिन पूर्व प्रधान ने इसके निर्माण कार्य में कोताही बरती और लाखों का गोलमाल कर डाला। एसडीएम भोरंज ने 2022 में पूर्व प्रधान के चुनाव को रद्द कर इसे अवैध घोषित कर दिया था। बावजूद इसके उसने पंचवटी का निमार्ण कार्य शुरू कर दिया। इस कार्य को करने के लिए एक चहेते आदमी को काम दिया गया और गोलमाल किया गया। इसके लिए पंचायती राज एक्ट की सेक्शन 7(2) के तहत किसी भी निर्माण कमेटी का गठन नहीं किया गया और मनमाने तरीके से बिल बनाकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया। पंचायत के लोगों से ही बिलों पर हस्ताक्षर करवाए गए। उधर, पूर्व प्रधान ने कहा कि एसडीएम के फैसले को उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जहां तक गोलमाल के आरोपों की बात है तो यह काम जेई, सचिव और पंचायत सदस्यों की निगरानी में हुआ है। आरोप झूठे हैं। जिला पंचायत अधिकारी हमीरपुर शशिबाला ने कहा कि शिकायत मिली जरूर है, लेकिन इसके स्टेट्स के बारे में बाहर होने के कारण अभी कुछ नहीं बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed