{"_id":"685ef31127d4739d630b4ee4","slug":"former-district-president-of-bjp-trapped-in-fraud-case-released-after-custody-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-159680-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धोखाधड़ी के मामले में फंसे, हिरासत के बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धोखाधड़ी के मामले में फंसे, हिरासत के बाद छोड़ा
Sat, 28 Jun 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब के पटियाला जिले के बनूड़ थाना के तहत धोखाधड़ी के एक मामले में हमीरपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत मे लिया। पेशे से ठेकेदार आरोपी नेता पर पटियाला के एक बिल्डर ने धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।
बनूड़ थाना पुलिस की टीम ने नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है। हमीरपुर पुलिस की मदद से आरोपी को पक्का भरो स्थित उसके घर से शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे के करीब पुलिस टीम ने हिरासत में लिया था। इसके बाद आरोपी को पंजाब ले जाया गया। यहां पर पूछताछ के बाद आरोपी को रिहा कर दिया गया है।
शिकायतकर्ता ठाकुर दास पुत्र साधुराम निवासी पंजाब ने भाजपा नेता के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बनूर थाने में मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 का यह मामला पंजाब के राजपुरा में साझेदारी में फ्लैट निर्माण और लेनदेन से जुड़ा है। इसमें पंजाब निवासी एक और व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। बनूड़ थाना पुलिस ने 26 जून को हमीरपुर पुलिस को फोन के जरिये इस बारे में सूचित किया था।
विज्ञापन
इसके बाद हमीरपुर पुलिस की मौजूदगी में पक्का भरो से भाजपा नेता को हिरासत में लिया गया। इस मामले की हमीरपुर बाजार सहित जिलेभर में खूब चर्चा रही। मामला नेता से जुड़ा हुआ है। ऐसे मे सियासी गलियारों में दिनभर चर्चा का माहौल गर्म रहा। भाजपा नेता की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
कोट्स
पंजाब पुलिस ने इस बारे में सूचित किया था। टीम का सहयोग किया गया है। इस बारे में अधिक जानकारी पंजाब पुलिस दे सकती है।
-राजेश कुमार, एएसपी, हमीरपुर
धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को हिरासत मे लिया गया था। पूछताछ के बाद आरोपी को रिहा कर दिया गया है।
-जसविंदर सिंह, एएसआई, पंजाब पुलिस