{"_id":"675b2f58613fcb24a10dfd44","slug":"formality-of-investigation-on-every-scam-action-is-becoming-a-mystery-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-143082-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हर घोटाले पर जांच की औपचारिकता, कार्रवाई बन रही रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हर घोटाले पर जांच की औपचारिकता, कार्रवाई बन रही रहस्य
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बकरा नीलामी मामले में विभागीय जांच रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई हुई है, यह रहस्य बन गया है। बीते माह 26 नवंबर को जांच अधिकारी तहसीलदार बड़सर धर्मपाल नेगी की ओर से जांच रिपोर्ट मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम को सौंपी गई है। मामले में जांच रिपोर्ट पर चेयरमैन की ओर से आगामी क्या कार्रवाई की गई है, इसका कोई पता नहीं चल पाया है। बकरा नीलामी मामले में संलिप्त एक कनिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया। जांच रिपोर्ट में बकरा नीलामी की व्यवस्था में कई खामियां पाई गई है। ट्रस्ट की बैठक में इन खामियों का मुद्दा खूब गूंजा था लेकिन मामले में विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद क्या सुधारात्मक कदम अथवा कार्रवाई की गई है, इसका खुलासा नहीं किया गया। बाबा बाबक नाथ मंदिर में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु शीश नवाने के लिए पहुंचते हैं। छह माह के भीतर मंदिर में राशन और बकरा नीलामी की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे। दोनों ही मामले में तहसीलदार बड़सर धर्मपाल नेगी को जांच का जिम्मा दिया गया लेकिन इस जांच रिपोर्ट पर आखिर कार्रवाई क्या की जा रही है यह फिलहाल रहस्य ही है। ताजा मसला बकरा नीलामी से जुड़ा है, लेकिन जून में सामने आए राशन घोटाले में एफआईआर दर्ज किए जाने के अलावा क्या विभागीय कार्रवाई की गई इसे लेकर भी कोई जानकारी नहीं है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र पौणाहारी के दरबार में प्रशासनिक अव्यवस्थाओं पर तमाम सवाल उठने के बावजूद संतोषजनक अथवा पारदर्शी कार्रवाई सामने नहीं आ रही है। कर्मचारियों के निलंबन और एफआईआर दर्ज होने तक ही औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
फिलहाल सिरे नहीं चढ़ी विजिलेंस जांच की सिफारिश
बकरा नीलामी के मामले में भी विजिलेंस जांच सिरे नहीं चढ़ पाई है। प्रशासन की ओर से इस मामले में विजिलेंस जांच की सिफारिश कर एसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा को पत्र लिखा गया था। हालांकि, इस मामले में विजिलेंस जांच शुरू नहीं हो सकी है। विजिलेंस थाना हमीरपुर को जांच के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में यह विजिलेंस जांच भी सिरे नहीं चढ़ पाई है।
कोट
जांच अधिकारी की ओर रिपोर्ट मिल गई है। डीसी हमीरपुर से चर्चा के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।-- -राजेंद्र गौतम चेयरमैन मंदिर ट्रस्ट एवं एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल सिरे नहीं चढ़ी विजिलेंस जांच की सिफारिश
बकरा नीलामी के मामले में भी विजिलेंस जांच सिरे नहीं चढ़ पाई है। प्रशासन की ओर से इस मामले में विजिलेंस जांच की सिफारिश कर एसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा को पत्र लिखा गया था। हालांकि, इस मामले में विजिलेंस जांच शुरू नहीं हो सकी है। विजिलेंस थाना हमीरपुर को जांच के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में यह विजिलेंस जांच भी सिरे नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन
कोट
जांच अधिकारी की ओर रिपोर्ट मिल गई है। डीसी हमीरपुर से चर्चा के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन