फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Forest guard Shubham topped in mini marathon

Hamirpur (Himachal) News: मिनी मैराथन में वनरक्षक शुभम रहे अव्वल

Sun, 06 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर वन मंडल ने हीरानगर में कवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत वन विभाग विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। रविवार को वन मंडल हमीरपुर ने मिनी मैराथन का आयोजन करवाया। मैराथन हमीरपुर के हीरानगर से शुरू होकर केंद्रीय विद्यालय से होते हुए झनियारा पहुंची। इसमें प्रतिभागी के लिए पांच किलोमीटर की दूरी (आना-जाना) सुनिश्चित की गई थी। इसके लिए विभाग की ओर से ओपन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें विभाग का कोई भी कर्मचारी-अधिकारी स्वेच्छा से प्रतियोगिता में भाग ले सकता था। वन परिक्षेत्र अधिकारी नादौन राजीव सूद ने बताया कि वन्य प्राणी सप्ताह पर हमीरपुर वन मंडल की ओर से हमीरपुर में मिनी मैराथन का आयोजन करवाया गया। वन परिक्षेत्र नादौन मुख्यालय में कार्यरत वन खंड अधिकारी सुरेश शर्मा ने 52 वर्ष की आयु में भी पांच किलोमीटर की मैराथन में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं बजूरी वन बीट में वनरक्षक के पद पर कार्यरत शुभम ने पहला और भोटा झलालंड़ी बीट में कार्यरत वनरक्षक विवेक कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसमें कुल 57 प्रतिभागियों ने मैराथन में भाग लिया था। उनमें से टॉप थ्री प्रतिभागियों को वन वृत्त हमीरपुर में कार्यरत अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर वनरक्षक अर्जुन कुमार, सौरभ, चमन लाल आदि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed