{"_id":"698b746f0296e73a9c08c91e","slug":"foreign-currency-and-silver-jewellery-stolen-from-a-house-in-khundiyan-hamirpur-hp-news-c-95-1-kng1036-220016-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खुंडियां में घर से विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खुंडियां में घर से विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण चोरी
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस चौकी लगड़ू के गांव सलिहार में एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने सोमवार रात को घर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण और विदेशी मुद्रा चोरी की है। चोरी की इस वारदात की शिकायत के बाद पुलिस थाना खुंडियां में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
रानी देवी (65) पत्नी कपूर सिंह निवासी सलिहार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से बच्चों के चांदी के कंगन, चांदी की पायल, 15 हजार रुपये नकदी के अलावा विभिन्न देशों की विदेशी मुद्रा ले गया है। घर से चोरी हुई विदेशी मुद्रा में 5,000 पाउंड, 700 इथोपियन करंसी, 1,500 दिरहम और 500 युगांडा शिलिंग शामिल हैं। भारतीय मुद्रा में इन विदेशी मुद्राओं की अनुमानित कीमत करीब 57,618 रुपये बताई गई है और कुल 2,01,618 रुपये की संपत्ति चोरी हुई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी देहरा मयंक चौधरी ने की है।