फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Footpaths disappear in all five municipal bodies, people risk their lives walking on the road

Hamirpur (Himachal) News: पांचों नगर निकायों में फुटपाथ गायब, जान जोखिम में डाल सड़क पर चल रहे लोग

Wed, 05 Aug 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 05 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Footpaths disappear in all five municipal bodies, people risk their lives walking on the road
नगर निगम हमीरपुर के तहत बाजार में फुटपाथ न होने के कारण सड़क पर चल रहे लोग।  संवाद
हमीरपुर। जिले के पांचों नगर निकायों में पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित फुटपाथ की सुविधा नहीं है। कहीं फुटपाथ बने ही नहीं हैं तो कहीं अतिक्रमण और अवैध पार्किंग ने रास्ते घेर लिए हैं। ऐसे में लोगों को रोजाना सड़क पर वाहनों के बीच चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम हमीरपुर के मुख्य बाजार में गांधी चौक से मेडिकल कॉलेज तक फुटपाथ की सुविधा नहीं है। सड़क किनारे निकासी नालियों पर लगी लोहे की जालियां भी अतिक्रमण की चपेट में हैं। निगम की कार्रवाई के बाद कुछ समय राहत मिलती है, लेकिन दोबारा सड़क किनारे सामान सजने से राहगीरों की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इससे हादसों का खतरा भी बना रहता है। वहीं, नगर पंचायत बड़सर के मैहरे बाजार में करीब 500 मीटर तक सड़क किनारे दोपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग रहती है। नगर परिषद सुजानपुर में भी फुटपाथ का अभाव है और अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पुलिस के सहयोग के बिना स्थायी समाधान संभव नहीं है। नगर पंचायत भोटा में तंग बाजार और वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण पैदल चलने वालों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। बाईपास बनने के बावजूद छोटे वाहन और बसें बाजार से गुजरती हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

--
हमीरपुर में बुजुर्गों और छोटे बच्चों का चलना मुश्किल होता है। गांधी चौक से लेकर मेडिकल कॉलेज तक फुटपाथ का निर्माण नहीं हो पाया है। नगर निगम को चाहिए कि वह एक तरफ फुटपाथ का निर्माण करे, ताकि समस्या का समाधान हो सके। -राकेश जम्वाल, राहगीर

बाजार में फुटपाथ का निर्माण बहुत ही जरूरी है। लोगों में हमेशा डर बना रहता है कि कहीं से कोई गाड़ी टक्कर न मार दे। अधिकारियों को चाहिए कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गंभीरता से लें और सुविधा उपलब्ध करवाएं। -जोगिंद्र सिंह, मैहरे निवासी

कोट्स

नगर निगम शीघ्र ही बाजार में फुटपाथ के निर्माण को लेकर कवायद शुरू करेगा। जहां भी लोगों की मांग होगी उसके अनुसार फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। फुटपाथ पैदल चलने वाले व्यक्ति का हक है और उसे मिलना ही चाहिए। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर

शहर में समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। पुलिस कर्मियों को चाहिए कि वह भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करें, क्योंकि अधिकारी कार्रवाई करके जाते हैं तो उसके बाद दुकानदार फिर अतिक्रमण कर लेते हैं। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर

शहर में लोगों के चलने के लिए लाइन लगाई गई है। अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें पुलिस की भी सहायता ली जाएगी। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर

नगर निगम हमीरपुर के तहत बाजार में फुटपाथ न होने के कारण सड़क पर चल रहे लोग।  संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत बाजार में फुटपाथ न होने के कारण सड़क पर चल रहे लोग।  संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत बाजार में फुटपाथ न होने के कारण सड़क पर चल रहे लोग।  संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत बाजार में फुटपाथ न होने के कारण सड़क पर चल रहे लोग।  संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत बाजार में फुटपाथ न होने के कारण सड़क पर चल रहे लोग।  संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत बाजार में फुटपाथ न होने के कारण सड़क पर चल रहे लोग।  संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत बाजार में फुटपाथ न होने के कारण सड़क पर चल रहे लोग।  संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत बाजार में फुटपाथ न होने के कारण सड़क पर चल रहे लोग।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article